फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मायके में महिला से बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके में रह रही महिला के साथ बुजुर्ग शमशाद ने दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। इसमें पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसका निकाह शामली के युवक के साथ हुआ था। ससुराल में विवाद होने पर वह मायके में आकर रहने लगी। इस दौरान गांव के ही बुजुर्ग शमशाद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले समझौता होने पर मायके वालों ने उसे ससुराल भेज दिया। वहां पर तबीयत बिगड़ने पर महिला के तीन माह की गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद ससुराल वालों ने दोबारा मायके भेज दिया। महिला की शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इसमें जांच अधिकारी प्रियवृत्त आर्य का कहना है कि आरोपी बुजुर्ग शमशाद को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें