फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से लोनी बॉर्डर बंद करके धरना देंगे किसान, खाप पंचायत में लिया गया फैसला

Sat, 16 Jan 2021 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में आयोजित पंचायत में शामिल किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला मुंडाला में खाप चौधरी जितेंद्र धामा के आवास पर किसानों की पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें 17 जनवरी से लोनी बॉर्डर पर भी धरना देकर पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


पंचायत की अध्यक्षता धामा खाप चौधरी जितेंद्र धामा और संचालन सुनील धामा सांकरौद ने किया। वक्ताओं ने कहा कि सिंघु बॉर्डर के बंद होने से सारे वाहन दिल्ली शामली राजमार्ग से होते हुए लोनी बॉर्डर से दिल्ली जा रहे है।

अब किसान 17 जनवरी से लोनी बॉर्डर को भी पूरी तरह से धरना देकर बंद करेंगे। कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पंचायत में रालोद के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह, नीरज धामा, सुधीर चौधरी, देवेंद्र सिंह, नेपाल मास्टर, महिपाल, ओमवीर सभासद, हरपाल सिंह, राममेहर सिंह, किरणपाल, जयसिंह आदि किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें