फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़खड़ी में संघर्ष, तीन घायल  

Mon, 07 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में खड़खड़ी गांव में चबूतरे के विवाद में दो पक्षों में पथराव, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।  दोनों ही पक्षों ने एक दूसरों के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन


घायलों में एक पक्ष के श्रवण और गौरव पुत्र देशपाल और  दूसरे पक्ष का प्रमोद पुत्र कलीराम निवासी खड़खड़ी हैं। पुलिस के अनुसार गांव में श्रवण और प्रमोद के मकान आसपास है। प्रमोद के चबूतरे के विवाद को लेकर कई दिन से कहासुनी हो रही थी। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते-देखते ही दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियार भी चलने लगे। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर आने के बाद जांच शुरू कर दी।

अश्वनी हत्या केस में  ग्रेटर नोएडा और शामली दबिश 
बड़ौत। शुक्रवार की शाम अहेड़ा हाल्ट के पास जनता एक्सप्रेस में अश्वनी शर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इस घटना की चश्मदीद महिला गवाह से पूछताछ के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।  जीआरपी एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि संभावित युवकों की तलाश में जीआरपी की दो टीमें ग्रेटर नोएडा और शामली भेजी है, लेकिन अभी तक कुछ भी प्रमाण हाथ नहीं लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें