फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरसता संकल्प यात्रा: मेरठ में आज केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा, रामलीला मैदान में जुटेंगे कार्यकर्ता

सार

समरसता संकल्प यात्रा बुधवार को मेरठ पहुंची। शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में महासभा होगी, जिसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे।

विज्ञापन
मेर पहुंची समरसता संकल्प यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा बुधवार को मेरठ जिले में पहुंची। यात्रा का गांव डालू हेड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में समरसता संकल्प महासभा होगी। इसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे।

विज्ञापन


डालू हेड़ा में हुआ यात्रा का स्वागत
भाजपा की ओर से आयोजित यात्रा का मेरठ जिले में प्रवेश पर पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यात्रा जमालपुर नगला मंदिर होते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास के जयकारों के साथ जानी और फुटबॉल चौराहे से आगे बढ़ी। इसके बाद यात्रा होटल कॉन्वे, शॉपरिक्स मॉल पहुंची, जहां रात्रि विश्राम होगा।

यात्रा में भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश राम, प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत, साध्वी रंजना और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ: सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास को काशी टोल पर रोका, सीसीएसयू में संविधान प्रस्तावना का सामूहिक पाठ रद्द

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रामलीला मैदान में महासभा आज
शुक्रवार, 27 नवंबर को दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में समरसता संकल्प महासभा का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनसभा में शामिल होंगे। यात्रा के स्वागत में जिला महामंत्री सुभाष शर्मा, समीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुशील चौहान, मनिंदर पाल, सत्यवीर त्यागी, अंकुर राणा और विनय सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

गुरु रविदास विश्व महापीठ की बैठक
आयोजन को लेकर शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ की बैठक महापीठ के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. रवि प्रकाश के कार्यालय में हुई। बैठक में विभिन्न संगठनों के मुख्य पदाधिकारी शामिल हुए।

महापीठ के अनुसार, संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा पंजाब, हरियाणा, सहारनपुर, शामली और बागपत होते हुए शुक्रवार को मेरठ के दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें