फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा के आधे हिस्से की बिजली 24 घंटे से ठप 

Sun, 17 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा । विद्युत निगम की लापरवाही के कारण नगर के आधे हिस्से की आपूर्ति चौबीस घंटे से ठप है। इससे हजारों लोगों को पेयजल संकट समेत भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन


विद्युत निगम ने नगर के आधे हिस्से को बिजली आपूर्ति करने वाले फीडर नंबर दो की हालत अत्यधिक बदत्तर कर रखी है। नगर को बीस घंटे आपूर्ति के आदेश हैं, लेकिन फीडर नंबर दो से आंख मिचौनी के बीच बमुश्किल आठ से दस घंटे ही बिजली आपूर्ति दी जा रही है। कई बार तो दिन एवं रात्रि में इस फीडर की आपूर्ति ठप हुई रहती है। फीडर नंबर दो पर पड़ने वाले मोहल्ला अहिरान, गिरधरपुर, मुंडाला, चक्रसेनपुर, औरंगाबाद के लोगों को  परेशानी उठानी पड़ रही है। 

 शुक्रवार को रात नौ बजे फीडर नंबर दो की आपूर्ति ठप हुई। जो शनिवार को रात नौ बजे तक चालू नहीं हुई। जेई रवि प्रताप ने बताया पहले फीडर नंबर दो की मशीन में खराबी आ गई थी। इससे शहर के कुछ क्षेत्र में  रात्रि भर आपूर्ति ठप रही। 
विज्ञापन


सांकरौद में आज हवन : खेकड़ा। ग्राम सांकरौद के शिव मंदिर में रविवार को सुबह के समय हवन के बाद भंडारा होगा। धार्मिक लोकगीत प्रतियोगिता  होगी। यह जानकारी ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें