फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद रखें और जनता कर्फ्यू का पालन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा ने नगर में अभियान चलाकर लोगों को जनता कर्फ्यू के तहत दुकानों को बंद रखने का किया आह्वान किया। बाद में नगरवासियों को मास्क वितरित किए। अनुज जैन सभासद, रवि पालीवाल, अंकित लपराना मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री खाटू श्याम सेवा समिति बड़ौत के महामंत्री अजय गर्ग, राकेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, अजय अग्रवाल के अलावा नेहरू जिला युवा समन्वयक अरुण तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले नगर की नेहरू रोड, गांधी रोड, फूंसवाली मस्जिद, संजय मूर्ति, गुराना रोड, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित अन्य कई जगहों पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। आजाद तोमर, सुनील कुमार, राहुल कुमार, प्रशांत, आमिर, आलम, नीलम, प्रवेश, सोनू धनकड़ का सहयोग रहा। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्था के जिला कार्यालय पर व्यापारियों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. योगेश जिंदल ने संचालन हेमचंद जैन ने किया। सुरेश जैन, गुड्डू जैन, मनोज गुप्ता, सत्यदेव शर्मा, यूनुस, रामनिवास, वकील चंद जैन मौजूद रहे।
प्रशिक्षण किया गया स्थगित
बड़ौत। खंड विकास मुख्यालय पर शनिवार से शुरू होने वाले समूह के प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया गया। एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने बताया कि शनिवार से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आईसीआरपी, सीनियर सीआरपी सहित समूह सखी के गठन के लिए प्रशिक्षण शुरू होना था। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते सभी स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें