फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन थे शहीद शाहमल, जिनके नाम से केबीसी में पूछा गया 25 लाख का सवाल, शहरवासियों ने जताई खुशी

Wed, 16 Oct 2019 08:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनी टीवी पर चल रहे सीजन-11 के कौन बनेगा करोड़पति के शो में बागपत के शहीदों को याद किया गया। हालांकि हॉट सीट पर बैठे शिक्षक सही जवाब नहीं दे पाए और हार गए।

विज्ञापन


वर्तमान समय में सोनी टीवी पर सीजन-11 में कौन बनेगा करोड़पति का शो चल रहा है। इसमें बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अलग-अलग सवाल पूछते हैं। मंगलवार की रात्रि में आयोजित कौन बनेगा करोड़पति शो करीबन नौ बजे शुरू हुआ। हॉट सीट पर हाथरस के शिक्षक अखिलेश बैठे हुए थे। इस शो में बागपत के क्रांतिकारियों को याद किया गया। अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर बैठे शिक्षक अखिलेश से 25 लाख का सवाल पूछा कि इनमें से कौन बागपत के एक स्थानीय जाट नेता थे जो 1857 के विद्रोह के दौरान ब्रिटिश सेना के खिलाफ किसानों का नेतृत्व करते हुए शहीद हो गए थे। 

यह भी पढ़ें: KBC: अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे रोहित, सवा घंटे तक दिए सवालों के जवाब, जीता ये इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने चार ओपसन (विकल्प) भी दिए थे। इनमें ए- कुंवर सिंह, बी- हुसैन शाह, सी- जय सिंह और डी- शाहमल रहे, लेकिन हाट सीट पर बैठे शिक्षक अखिलेश सही जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने ओपसन बी दिया, जबकि सही उत्तर विकल्प डी- शाहमल रहा। दूसरी तरफ जब कौन बनेगा करोड़पति के शो में यह प्रश्न पूछा गया तो बागपत वासी टीवी से चिपक गए और उन्होंने खुशी जताई कि कौन बनेगा करोड़पति में बागपत के क्रांतिकारियों को याद किया गया। साथ ही उन्होंने अमिताभ बच्चन का भी आभार जताया।

कौन थे शाहमल
शाहमल बागपत जिले में बिजरौल गांव के एक साधारण परिवार से थे। वह मेरठ और दिल्ली समेत आसपास के इलाके में बेहद लोकप्रिय थे। बताया जाता है कि उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ काफी लोहा लिया था। गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए शाहमल ने लंबे अरसे तक अंग्रेजों को चैन से नहीं सोने दिया था। इतना ही नहीं बल्कि 1857 की क्रांति में अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिलाने वाले शहीद शाहमल इतने बहादुर थे कि उनके शव से भी फिरंगी कांप उठे थे

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें