संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा यातायात पर पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई थी। वहां कार्तिक ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
स्काउट प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने बताया कि 19 जनवरी को यातायात पर पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई थी। इसमें कार्तिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में छात्रों को अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए। छात्र को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए ताकि उनका जीवन सुरक्षित रह सके। इस दौरान उप प्रधानाचार्य अजय वीर, विक्रम सिंह, चट्टान सोनकर, शैलेंद्र कुमार, दीपक सिंह, अशोक कुमार, पीयूष गुप्ता आदि मौजूद रहे।