फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने विधायक करतार भड़ाना के खिलाफ पांचवां मुकदमा दर्ज किया

Sat, 21 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। खतौली (मुजफ्फरनगर) के विधायक और रालोद नेता करतार सिंह भड़ाना के खिलाफ जिला बागपत में शनिवार को बागपत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने पांचवां मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने शनिवार को बिना अनुमति के जुलूस निकालने और शहर क्षेत्र के एक मैरिज होम में अपने समर्थकों को नाश्ता कराकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में खतौली के विधायक और रालोद नेता करतार सिंह भड़ाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया इससे पहले विधायक भड़ाना के खिलाफ कोतवाली में चुनाव अचार संहिता का उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस के अनुसार  इससे पहले विधायक करतार भड़ाना के खिलाफ खेकड़ा थाने में दो, चांदीनगर थाने में एक और कोतवाली बागपत में चुनाव अचार संहिता का उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हो चुका है। अब तक भड़ाना के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें