-दोघट कस्बे में पंवार क्रिकेट प्रतियोगिता में पांचवें दिन कराए गए मैच, विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन
फोटो-12
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बे में चल रही पंवार क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को करनावल और आदमपुर की टीमों ने जीत दर्ज की। वहां मैच जीतने वाली टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में करनावल मेरठ की टीम ने आठ ओवर में 110 रन बनाए तो जवाब में खेलने उतरी बामनौली की टीम 80 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरा मैच करनावल व दोघट की टीम के बीच हुआ। करनावल की टीम ने आठ ओवर में 79 रन बनाए, जबकि दोघट की टीम 77 रन पर ऑलआउट हो गई और दो रन से मैच हार गई। तीसरा मैच आदमपुर व बराल के बीच हुआ। आदमपुर की टीम ने आठ ओवर में 72 रन बनाए, जबकि बराल की टीम 70 रन पर ऑलआउट होने पर मैच हार गई। करनावल के रोबिन व आदमपुर के हिमांशु को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायर सन्नी व अर्जुन रहे। इस मौके पर पप्पू पंवार, अमरपाल, हर्ष पंवार, राहुल, सुरेंद्र कुमार, ऋतिक आदि मौजूद रहे।