फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी भर का दर्द दे गया सावन: कांवड़ यात्रा से लौटते वक्त नदी में डूबा इकलौता लाल, पांच बहनों से छिन गया भाई

Wed, 23 Jul 2025 12:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बड़ौत के निरपुड़ा गांव निवासी अर्जुन कांवड़ लेकर लौटते वक्त हरिद्वार में गंगा स्नान करते हुए डूब गया। अर्जुन पांच बहनों का इकलौता भाई था, जिसकी मौत से गांव में मातम है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन की पावन कांवड़ यात्रा एक परिवार के लिए दर्द बन गई। बागपत जिले के निरपुड़ा गांव का 21 वर्षीय अर्जुन पुत्र सतेन्द्र, मंगलवार को हरिद्वार से जल लेकर लौटते वक्त गंगा नदी में स्नान करते हुए डूब गया।

विज्ञापन


अर्जुन अपने दोस्तों के साथ यात्रा कर रहा था। जब वह गंगा किनारे स्नान कर रहा था, तभी वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। देर रात तक गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी रही, लेकिन अर्जुन का शव नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri: पुरा महादेव में चतुर्दशी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, दस लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन


घर का इकलौता बेटा और बहनों का था सहारा
अर्जुन अपने परिवार में पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मां सविता की पहले ही मौत हो चुकी थी। गांव वालों के अनुसार अर्जुन बेहद धार्मिक, सरल और शांत स्वभाव का युवक था। वह हर साल कांवड़ लाता था, लेकिन इस बार की यात्रा उसकी आखिरी बन गई।
विज्ञापन


अर्जुन की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, कोहराम मच गया। बहनें बेसुध होकर बार-बार यही कह रही हैं कि वे अब राखी किसे बांधेंगे? ग्रामीणों निश्चय राणा, मोनू राणा, पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम लगातार अर्जुन के शव की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें