बिनौली। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने स्कूल के कक्षा 10 व 12 के मेधावियों को सम्मानित किया। साथ ही उन्हें सिविल सर्विसेज में सफलता प्राप्त करने टिप्स दिए।
इस अवसर पर एसपी ने कहा कि यहां का युवा हर क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन कर रहा है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने कांस फिल्म फेस्टविल में अपने हुनर का जलवा बिखरने वाली बरनावा की नैंसी त्यागी का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों से कहा, जो भी करें मन से और महनत से करें। सफलता जरूर प्राप्त होगी। संचालन प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने किया। कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. अनिल आर्य, निदेशक डॉ. सुनील आर्य, मास्टर राजेंद्र सिंह, अमित सोलंकी, वीर सिंह, जितेंद्रपाल, प्रवीण तोमर आदि शामिल रहे।