फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कानपुर के ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में कानपुर के ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरीफेरल पर लोहे से भरा एक ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कानपुर देहात के बनवारीपुर निवासी ट्रक चालक राजेश (22) पुत्र महावीर मंगलवार को ट्रक में लोहा भरकर फरीदाबाद से सोनीपत जा रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरीफेरल के सिंगोली तगा गांव के समीप पहुंचा तभी उसका ट्रक अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रक से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चालक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने राजेश के शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि हादसे में घायल ट्रक चालक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें