फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में तीन युवकों को उठा ले गई कांधला पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट में तीन युवकों को उठा ले गई कांधला पुलिस
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। लूट के मामले में कांधला थाना पुलिस कस्बे में दबिश देकर तीन युवकों को उठा ले गई। युवकों से मूंगफली व्यापारी के मुनीम से ढाई लाख रुपये की लूट मामले में पूछताछ की जा रही है।
गत 25 जनवरी को कांधला थाना क्षेत्र में मूंगफली व्यापारी हाजी जिंदा हसन के मुनीम वसीम निवासी कैराना से चार बदमाशों ने 2.5 लाख रुपये की लूट कर ली थी। जिसमें सीओ कैराना प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एसओ कांधला सुशील दूबे ने दोघट थाना पुलिस के साथ दोघट कस्बे में दबिश देकर लूट में शामिल बताए गए सोनू पुत्र हरि सिंह, साजिद पुत्र सईद, असलम पुत्र वहीद निवासी दोघट को उनके मकान से गिरफ्तार कर लिया। जबकि रोबिन अभी फरार है। बताया गया कि मुनीम बड़ौत से यह रकम लेकर कैराना जा रहा था। एसओ दोघट रमेश सिंह ने बताया कि साजिद पर हत्या का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हमलावर भेजें जेल
छपरौली। सिलाना गांव निवासी युवक अनिरुद्ध पर हमला करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घायल युवक अनिरूद्ध के पिता मनोज ने थाना छपरौली पर पांच नामजद एवं एक अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अभी तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है दो अभी नामजद फरार हैं। इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि चंदनहेडी निवासी सत्तार पुत्र हनीफ एवं हनीफ पुत्र नत्थू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें