फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडेरा में पुल तैयार, अधूरी सड़कों ने बढ़ाया इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडेरा में पुल तैयार, अधूरी सड़कों ने बढ़ाया इंतजार
विज्ञापन

रमाला। कंडेरा गांव में कृष्णा नदी पर पुल बनकर तैयार है। लेकिन दोनों ओर की सड़कों का निर्माण नहीं होने से 22 गांवों के लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि पुल तो बन गया है, लेकिन लाभ तभी होगा, जब सड़क बन जाएगी।
कृष्णा नदी पर कंडेरा-नांगल गांव में 6.61 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण पूरा हो गया है। नाबार्ड योजना के अंतर्गत बनाए गए इस पुल की लंबाई 70.88 मीटर है। छपरौली के भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह चौहान ने क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए इसका प्रस्ताव दिया था। पुल के आसपास के करीब 22 गांवों के लोगों को इससे लाभ होगा। किसानों को खेतों में जाने के लिए आठ किमी का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। विधायक सहेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नदी के एक तरफ कंडेरा, आचार्य खेड़ा, गूंगाखेड़ी, छछरपुर, जिवानी जिवानी, कासिमपुर खेड़ी गांव को लाभ होगा, जबकि दूसरी तरफ नांगल, भगवानपुर, दोघट, दरीचपुर, आदमपुर और पुसार समेत कुल 22 गांवों के किसानों और आमजन को फायदा पहुंचेगा। पुल निर्माण के लिए वह सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले थे। विधानसभा में भी सवाल उठाया गया था। राज्य सेतु निगम ने इस पुल का निर्माण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं ग्रामीण
कंडेरा गांव के रविंद्र मुखिया, हाजी करीम, अली हसन, मंगल मास्टर, पवन शर्मा, चंद्रपाल सिंह, तेज सिंह और राजेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही दोनों सड़कों से पुल को जोड़ देना चाहिए। तभी ग्रामीणों को लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें