फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कंडेरा-मौजिजाबाद नांगल मार्ग गड्ढों में तब्दील, लोग परेशान

विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबं​​धित फोटो।  जर्जर हुए मौजिजाबाद नागंल कंडेरा मार्ग दिखाते ग्रामीण।
विज्ञापन
- गड्ढे होने के कारण चोटिल हो रहे वाहन चालक, मार्ग का निर्माण करवाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कंडेरा-मौजीजाबाद नांगल मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। लोगों ने डीएम से शिकायत करते हुए मार्ग का निर्माण करवाने की मांग की है।
कंडेरा निवासी राजकुमार शर्मा, नरेंद्र, सुखपाल, राममेहर, लोकेंद्र आदि ने बताया कि कंडेरा-मौजिजाबाद नांगल मार्ग जर्जर हालत में है। काफी दिन पहले मार्ग का निर्माण हुआ था। इसके बाद मार्ग की तरफ ध्यान नहीं दिया गया है। अब इस मार्ग में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के कारण आने जाने वाले लोगों व वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। किसान इसी मार्ग से क्रय केंद्रों पर गन्ना लेकर जाते है और गड्ढे होने के कारण हादसा होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए गड्ढे भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन



- कंडेरा-मौजिजाबाद नांगल मार्ग में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोग परेशान हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। - देवेंद्र तोमर

- लोक निर्माण विभाग के अफसरों से शिकायत की थी। फिर भी मार्ग की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ऐसे में यहां हादसा होने का खतरा बना हुआ है। - नरेंद्र अहलावत
विज्ञापन




वर्जन
- कंडेरा-मौजिजाबाद नांगल मार्ग की मरम्मत कराने के लिए टीम को भेजकर प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा, ताकि किसानों की समस्या का समाधान हो सके। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो।  जर्जर हुए मौजिजाबाद नागंल कंडेरा मार्ग दिखाते ग्रामीण।

मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो।  जर्जर हुए मौजिजाबाद नागंल कंडेरा मार्ग दिखाते ग्रामीण।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें