बिनौली में कलश यात्रा निकालती महिलाएं।
- फोटो : BARAUT
बिनौली। प्राचीन शिव मंदिर बिनौली में बृहस्पतिवार को शिव परिवार और दुर्गा माता की मूर्ति की सात दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। इसमें प्रथम दिन महिलाओं ने बैंडबाजे के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली।
पंडित जयभगवान शर्मा, बिजेंद्र शास्त्री व पुजारी परशुरामेश्वर के निर्देशन में प्रात:काल हवन कर मंत्रों उच्चारण के साथ कलश पूजन आदि क्रियाएं संपन्न की गईं। इस उपरांत पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं ने बैंडबाजे के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली, जिसमें महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती गाते हुए शिव परिवार व दुर्गा माता की जय जयकारों लगा रही थीं। गांव कई जगह पुष्प वर्षा से कलश यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा मुख्य बाजार से होकर पूरे गांव की परिक्रमा कर वापस मंदिर में आकर संपन्न हुईं।
सांय काल मंदिर मंच पर राजा आर्ट ग्रुप शामली के कलाकारों द्वारा भव्य झांकियां निकाली गईं। कलश यात्रा में सत्यप्रकाश प्रकाश वर्मा, मोनू वर्मा, प्रधान उपेंद्र धामा, रमेश धामा, प्रेम भाटिया, श्रीपाल धामा, जीवन चंद जैन, राजीव गोस्वामी, ओमकार गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, रमेश विश्वकर्मा, विनय धामा, गुड्डू भाटिया, अनिल भाटिया आदि उपस्थित रहे।