फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच दुबारा हुई अंग्रेजी विषय की परीक्षा

Sun, 23 Apr 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छपरौली के परीक्षा केंद्र पर जांच करते पर्यवेक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।  नगर और क्षेत्र के इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच अंग्रेजी द्वितीय पेपर की परीक्षा कराई। संघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने दिया। वहीं एसडीएम और सीओ ने भी कई बार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


19 अप्रैल को होने वाले यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट अंग्रेजी द्वितीय का पेपर 18 अप्रैल की रात्रि के समय ही छात्रों के व्हाटस एप पर पहुंच गया था। इससे प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया था। हालांकि शिक्षा विभाग ने 19 अप्रैल को उक्त पेपर की परीक्षा करा दी, लेकिन इस बीच डीएम द्वारा बनाई गई जांच समिति मेें एसडीएम दीपाली कौशिक, तहसीलदार राजबहादुर सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने जेवी इंटर कॉलेज में पहुंचकर बंडलों की जांच कर पेपर का मिलान कर पेपर आउट होने की पुष्टि कर शासन को दोबारा से पेपर कराने की मांग की थी।

इसके मद्देनजर शनिवार को नगर और क्षेत्र के इंटरमीडिएट में कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच अंग्रेजी द्वितीय पेपर की परीक्षा कराई। इस दौरान संघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें