फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर ने बच्चों को किया खेल के प्रति जागरूक

विज्ञापन
बड़ौत के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रही पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपने हाउस को जिताने के लिए खूब पसीना बहाया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर ने बच्चों को खेल के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन रस्साकशी में कक्षा-9 से कक्षा-12 तक में प्रथम स्थान येलो हाउस, द्वितीय स्थान रेड हाउस और तृतीय स्थान ब्लू हाउस ने प्राप्त किया। कक्षा-3 से कक्षा-5 तक में प्रथम स्थान ग्रीन हाउस, द्वितीय स्थान ब्लू हाउस और तृतीय स्थान येलो हाउस ने प्राप्त किया। भाला फेंक में प्रथम स्थान आदित्य राज, द्वितीय स्थान धीरज और तृतीय स्थान अभि ने प्राप्त किया। स्लो साइकिल रेस में कक्षा-3 से कक्षा-5 में प्रथम स्थान हर्ष, द्वितीय स्थान देवांश और तृतीय स्थान सोनू ने प्राप्त किया। कक्षा-6 से कक्षा-8 तक में प्रथम स्थान अतुल, द्वितीय अभि दांगी और तृतीय स्थान आयाज ने प्राप्त किया।
मटका रेस में कक्षा- 3 से कक्षा-5 तक में प्रथम स्थान कनिका, द्वितीय स्थान जिया पंवार और तृतीय स्थान तन्वी ने प्राप्त किया। कक्षा-6 से कक्षा-8 तक में प्रथम स्थान दिया, द्वितीय स्थान वंशिका तोमर और तृतीय स्थान निशी ने प्राप्त किया। शाट पुट में प्रथम स्थान धीरज, द्वितीय स्थान अभि और तृतीय स्थान हिमांशु ने प्राप्त किया। 100 मी. रेस में कक्षा-3 से कक्षा-5 तक में बालक वर्ग में प्रथम स्थान सुमित, द्वितीय स्थान शाद और तृतीय स्थान लक्की ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान वंशिका, द्वितीय स्थान दीपा और तृतीय स्थान वंशिका ने प्राप्त किया। कक्षा-6 से कक्षा-8 तक में बालक वर्ग में प्रथम स्थान आर्यन दांगी, द्वितीय स्थान हर्ष और तृतीय स्थान नितिन ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कुमकुम, द्वितीय स्थान काजल और तृतीय स्थान परमीत ने प्राप्त किया। कक्षा-9 से कक्षा-12 तक में बालक वर्ग में शुभम, द्वितीय स्थान निखिल और तृतीय स्थान उदय ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अवनी, द्वितीय स्थान दिशा चौहान और तृतीय स्थान मानशी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

चार सौ मीटर रिले रेस में कक्षा-3 से कक्षा-5 तक में प्रथम स्थान ग्रीन हाउस, द्वितीय स्थान ब्लू हाउस और तृतीय स्थान रेड हाउस ने प्राप्त किया। कक्षा-6 से कक्षा-8 तक में प्रथम स्थान रेड हाउस, द्वितीय स्थान ग्रीन हाउस और तृतीय स्थान ब्लू हाउस ने प्राप्त किया। डिसक्स थ्रो में प्रथम स्थान विशाल, द्वितीय स्थान शनी और तृतीय स्थान राहुल ने प्राप्त किया। लेमन रेस में कक्षा-3 से कक्षा-5 तक में बालक वर्ग में प्रथम स्थान आर्यन, द्वितीय स्थान प्रतीक और तृतीय स्थान अनिकेत ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अदिति तोमर, द्वितीय स्थान वैश्वी और तृतीय स्थान ऐंजल ने प्राप्त किया। कक्षा-6 से कक्षा-8 तक में प्रथम स्थान दिव्या, द्वितीय स्थान अदिति ने प्राप्त किया।
800 मी. रेस में प्रथम स्थान रोहन दांगी, द्वितीय स्थान अप्रित त्यागी और तृतीय स्थान सौरव ने प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मानशी, द्वितीय स्थान हिमांशी और अवनी और तृतीय स्थान दिशा ने प्राप्त किया। तीन पैर रेस में कक्षा-3 से कक्षा-5 तक में बालक वर्ग में येलो हाउस, द्वितीय स्थान रेड हाउस और तृतीय स्थान ग्रीन हाउस ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान येलो हाउस, द्वितीय स्थान ग्रीन हाउस और तृतीय स्थान रेड हाउस ने प्राप्त किया। कक्षा-6 से कक्षा-8 तक में बालक वर्ग में प्रथम स्थान ब्लू हाउस और बालिका वर्ग में भी प्रथम स्थान ब्लू हाउस ने प्राप्त किया।
400 मी. रेस में कक्षा-6 से कक्षा-8 तक में प्रथम स्थान नितिन तोमर, कक्षा-9 से कक्षा-12 तक में बालक वर्ग में प्रथम स्थान रोहन और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अवनी ने प्राप्त किया। बैलून रेस में प्रथम स्थान केशव, द्वितीय स्थान देवांश और तृतीय स्थान प्रीत ने प्राप्त किया। स्किपिंग रेस कक्षा-3 कक्षा-5 तक में प्रथम स्थान वंशिका, द्वितीय स्थान रिया और तृतीय स्थान रिया ने प्राप्त किया। कक्षा-6 से कक्षा-8 तक में प्रथम स्थान प्रिया तोमर, द्वितीय स्थान श्रृष्टि और तृतीय स्थान अंशिका ने प्राप्त किया। जंगल रेस में प्रथम स्थान भारत त्यागी, द्वितीय स्थान प्रणव तोमर और तृतीय स्थान लक्ष्य भारद्वाज ने प्राप्त किया। डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभाएं निखरती हैं। उन्होंने प्रतिभागी सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें