फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी लीग चैंपियनशिप संपन्न, विजेता खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के तत्वाधान में चल रही दो दिवसीय कबड्डी लीग चैंपियनशिप का शनिवार को धूमधाम से समापन हुआ। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

निर्णायक मैच में बालक वर्ग में 17 अंको से कक्षा 10 की टीम ने कक्षा 8 की टीम को हराकर जीत हासिल की। बालिका वर्ग में 17 अंकों से कक्षा 9 की टीम ने कक्षा 8 की टीम को हराकर जीत हासिल की। विजेता टीम को मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी सिंह राठौर ने ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विनय पंवार व संदीप दहिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव छत्रपाल सिंह, दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्य केके त्यागी, अनुज जैन, मुकेश वर्मा, रमन कुमार, मोहित कुमार, मनोहर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें