फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने मॉकड्रिल में परखी स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
मॉकड्रिल में स्वास्थ्य व्यस्थाओं का निरीक्षण करती संयुक्त निदेशक डॉ. ज्योत्सना सिंह व सीएमओ डॉ. ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
जिला अस्पताल, सरूरपुर सीएचसी और खेकड़ा सीएचसी में मॉकड्रिल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/खेकड़ा। कोरोना की संभावित चौथी लहर को देखते हुए सोमवार को जिला अस्पताल, सरूरपुर सीएचसी और खेकड़ा सीएचसी में मॉकड्रिल हुआ। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ ज्योत्सना सिंह और सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सीय उपकरणों के प्रयोग का तरीका बताया।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक डॉ ज्योत्सना सिंह व सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमित मरीज के उपचार के समय कौन-कौन सी दवाई देनी है और कौन से उपकरणों का कैसे प्रयोग करना है, इसकी जानकारी दी। इसके अलावा उपचार के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां और मरीजों को अस्पताल में एडमिट करने की जानकारी दी। संयुक्त निदेशक डा. ज्योत्सना सिंह ने कोविड अस्पताल में संक्रमित बच्चों के उपचार के लिए अलग से वार्ड व अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी लेकर ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। मॉकड्रिल में डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह, कोविड प्रभारी डॉ ताहिर, डॉ मसूद, डॉ प्रगति, धर्मेंद्र सिंह, बीपीएम रूपेंद्र, डीईओ सचिन शर्मा, विपिन कुमार, अभिषेक, अनिल कुमार के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें