फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: जेके टायर शोरूम में घुसकर शोरूम मालिक व कर्मचारियों से मारपीट, पांच लाख की रंगदारी मांगी

Thu, 31 Dec 2020 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • जेल से बाहर आते ही दिया घटना को अंजाम, शोरूम मालिक दहशतजुदा
  • दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छपरौली चुंगी के पास स्थित है शोरूम
विज्ञापन
जेके टायर -फाइल फोटो - फोटो : JK Tyre
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित जेके टायर शोरूम में घुसकर शोरूम मालिक व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व पांच लाख रूपयों की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने पांच लाख की रंगदारी न देने पर शोरूम मालिक के बेटे का अपहरण करने की धमकी भी दी है। इससे शोरूम मालिक दहशत में है। पीड़ित ने कोतवाली पर तहरीर दी है।

विज्ञापन

      
पीडि़त लाईक उर्फ मुन्ना पुत्र शरीफ बड़ौत का रहने वाला है। उसका दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छपरौली चुंगी के पास जेके टायर का शोरूम है। पीड़ित ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि गत दो दिन पूर्व किरठल गांव का एक शातिर बदमाश जो जेल में बंद था और हाल में ही जेल से छूटकर बाहर आया है।

यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन, मेरठ-बागपत समेत कई जिलों में घना कोहरा, सर्द हवाओं से कांपे लोग
विज्ञापन


वह अपने साथियों के साथ शोरूम में आया और गाली-गलौच करते हुए शोरूम मालिक लाइक व शोरूम कर्मचारियों मेें राशिद पुत्र फतेह निवासी कांशीराम कालोनी बड़ौत, आसिफ उर्फ सुक्का पुत्र सलीम निवासी इन्द्रा कालोनी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।

बताया कि आरोपी एक साल पहले 1.60 लाख रूपये के टायर ले गया था। आरोप लगाया कि अब आरोपी फोन कर पांच लाख रूपयों की रंगदारी मांग कर रहा है और रंगदारी न देने पर शोरूम मालिक के बेटे के अपहरण की धमकी दे रहा है। इससे पीडि़त दहशतजुदा है।
विज्ञापन


उसने कोतवाली पर तहरीर देते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर आयी है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें