फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिवाना की बेटी ने जिले में जमाई धाक, आईएएस बनने की तमन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। सीबीएसई में दसवीं की जिला टॉपर अर्पिता तोमर क्षेत्र के जिवाना गांव की बेटी है। होनहार ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। होनहार का कहना है कि नियमित पढ़ाई से मुकाम हासिल किया। सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिवाना गांव की अर्पिता तोमर के पिता विजयंत तोमर दिल्ली में कुरियर सर्विस कंपनी चलाते हैं। माता ऊषा तोमर गृहणी हैं। होनहार ने सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया है। नियमित पढ़ाई करने से उसने सफलता प्राप्त की है। उसने 10 से 12 घंटे पढ़ाई की है। कहना है कि परीक्षा के दौरान उसके पूरे परिवार ने सहयोग किया। वह कहती है कि कामयाबी के लिए निरंतर मेहनत जरूरी है। एकाग्रता के साथ ही आगे बढ़ा जा सकता है। ग्रोवैल स्कूल के शिक्षकों को भी कामयाबी का श्रेय दिया।
विज्ञापन

बड़ागांव की बिटिया का डॉक्टर बनने का ख्वाब
फोटो संख्या-13 की सीरीज खेकड़ा। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में बड़ागांव की हर्षिता जैन ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उसने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिवार व शिक्षकों को दिया है। उसका सपना डॉक्टर बनना है। हर्षिता जैन के पिता त्रिलोक चंद जैन त्रिलोक चंद धाम में प्रबंधक व माता रेखा जैन उच्च प्राथमिक विद्यालय काठा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। हर्षिता का कहना है कि उसने छह से सात घंटे नियमित पढ़ाई की। परीक्षा में परिवार के साथ शिक्षकों का भी भरपूर सहयोग मिला। परिवार और शिक्षकों के सहयोग से ही वह 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर पाई है। कहना है कि वह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। स्यादवाद एकेडमी बड़ागांव की होनहार ने जिले का नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें