फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में जिवाना ने सिरसली को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। जिवाना गुलियान गांव में बुधवार को सोलंकी वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच जिवाना गांव की टीम ने सिरसली गांव की टीम को हराकर जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख व रालोद नेता सतेंद्र मलिक, रालोद के युवा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सतेन्द्र मलिक ने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से युवाओं का मानसिक, बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है। युवाओं को खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में बिनौली, रंछाड, जिवाना गुलियान, बरनावा, जौहड़ी, बड़ौत, सिरसली आदि सहित कई गांवों की टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच जिवाना ने सिरसली गांव की टीम को 10-8 से हराकर जीता। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अरविंद तोमर प्रधान बिजवाड़ा, मास्टर सतपाल सोलंकी, महिपाल सोलंकी, सुक्रमपाल धामा, अनुराग सोलंकी, अमित सोलंकी, अजीत सोलंकी, राहुल सोलंकी, सुनील सोलंकी, कपिल सोलंकी, जावेद, संजय सोलंकी, नीरज सोलंकी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें