फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मांगा पूरा भुगतान, एसएमएस से पर्ची का किया विरोध

विज्ञापन
रमाला मिल में आयोजित पंचायत में भाग लेते किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- सहकारी चीनी मिल रमाला में हुई पंचायत में जुटे बागपत और शामली जिले के 12 गांवों के किसान
विज्ञापन

- मिल के प्रधान प्रबंधक आरबी राम ने किसानों के बीच पहुंचकर कहा कि कराएंगे समस्या का समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
रमाला (बागपत)। सहकारी चीनी मिल रमाला के परिसर में शामली और बागपत जिले के 12 गांव के किसानों की पंचायत हुई। किसानों ने कहा कि बकाया भुगतान दिलाया जाना चाहिए। चीनी मिल के सामने हाइवे के दोनों ओर एक किलोमीटर तक प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। एसएमएस के बजाए किसानों को पर्ची प्रिंट कर भेजी जानी चाहिए। उधर, किसानों के बीच पहुंचे मिल प्रबंधक ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
बुधवार को चीनी मिल परिसर में जिले के रमाला, कंडेरा, कासिमपुर खेड़ी, किरठल, माजरा, तुगाना, लूंब, किशनपुर बराल और शामली जिले के भारसी, एलम, नाला और कनियान गांव के किसानों की पंचायत हुई। किसानों का कहना था कि अभी तक पिछले पेराई सत्र का पूरा भुगतान नहीं मिला है। जल्द से जल्द पूरा भुगतान होना चाहिए। मिल के पूर्व उपसभापति धर्मपाल सिंह और भाकियू उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि मिल किसानों को एसएमएस से पर्ची भेज रहा है। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्चियां किसानों को प्रिंट होकर ही मिलनी चाहिए। पंचायत ने मांग रखी कि हादसे रोकने के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के दोनों और करीब एक किलोमीटर के दायरे में स्ट्रीट लाइट लगवानी चाहिए, जिससे प्रकाश की व्यवस्था रहे। हाइवे से यार्ड की ओर जाने वाले मार्ग पर ढलान बनवाया जाना चाहिए। किसानों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति स्थापित कराने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के बीच पहुंचे मिल के प्रधान प्रबंधक आरबी राम ने जल्द से जल्द समस्याआें के समाधान का भरोसा दिया। किसानों ने कहा कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो फिर पंचायत करेंगे और आंदोलन की चेतावनी दी। पंचायत का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य वीरसेन तोमर ने किया। रविंद्र मुखिया, सुधीर प्रमुख, देवेंद्र चौहान, धर्मबीर सिंह, सुरेश सिंह, प्रमोद चौधरी, सुमेर सिंह, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें