फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में कड़ी सुरक्षा में रहा अनिल दुजाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में कड़ी सुरक्षा में रहा अनिल दुजाना
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। महाराजगंज से नोएडा पेशी पर आए अनिल दुजाना को डीआईजी के आदेश पर 14 घंटे जिला कारागार में रखा गया। कारागार में अनिल दुजाना और विक्की सुन्हैड़ा की तन्हाई बैरकों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल अधीक्षक ने पीएसी और खेकड़ा कोतवाली पुलिस की मदद ली। अनिल दुजाना के लौटने पर जेल प्रशासन एवं पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
जिला कारागार प्रशासन को बृहस्पतिवार रात महाराजगंज से नोएडा पेशी पर आए कुख्यात अनिल दुजाना को जिला कारागार में रखे जाने को लेकर डीआईजी के आदेश मिले। आदेश मिलने के बाद पुलिस की गाड़ियों का काफिला जिला कारागार पर पहुंचा। यहां अनिल दुजाना को 14 घंटे जिला कारागार में पीएसी एवं खेकड़ा कोतवाली पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रखा गया। जेल प्रशासन ने अनिल दुजाना और विक्की सुन्हैड़ा की तन्हाई बैरकों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गत आठ जुलाई 2018 की रात पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी को भी अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के बीच पेशी के दौरान जिला कारागार में रखा था। इसके बावजूद मुन्ना बजरंगी की हत्या हो गयी थी। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद से जेल प्रशासन चौकन्ना हो गया था। अनिल दुजाना के जिला कारागार मे पहुंचने से पूर्व ही जेल प्रशासन ने सुरक्षा मे चूक न हो इसको लेकर पीएसी व खेकड़ा कोतवाली पुलिस की मदद ली। दुजाना के जिला कारागार से जाने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि अनिल दुजाना की दो दिन तक नोएडा कोर्ट में पेशी होनी थी। डीआईजी के आदेश के चलते कोर्ट मे पेशी होने को लेकर रात्रि मे उसे जिला कारागार मे रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें