फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में पॉजिटिव मिला ऊर्जा निगम का जेई, बड़ौत की मीटर लैब में कर रहा था नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में पॉजिटिव मिला ऊर्जा निगम का जेई, बड़ौत की मीटर लैब में कर रहा था नौकरी
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मीटर लैब में तैनात एक जेई के संक्रमित होने की सूचना पर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निगम के दफ्तर पर काम करने वाले 27 कर्मचारियों का सैंपल लिए।
मुजफ्फरनगर के एक गांव का व्यक्ति दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मीटर लैब में जेई के पद पर कार्यरत है। दो सप्ताह पूर्व अचानक तबियत खराब होने के बाद इधर-उधर चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन आराम नहीं मिला। पिछले सप्ताह जेई विभागीय अफसरों से छुट्टी लेकर अपने गांव चला गया था, वहां पर जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित पाया गया। इसकी सूचना पर मीटर लैब बड़ौत मेें तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार को दी। जांच पड़ताल करने के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की दो टीम मीटर लैब पर भेजी, जहां पर सोमवार को 27 लोगों का सैंपल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को क्वारंटीन की अनुमति नहीं
बड़ौत। ऊर्जा निगम के कर्मचारी दहशत में हैं। कर्मचारियों ने निगम के अफसरों से घर पर क्वारंटीन रहने की अनुमति मांगी, लेकिन अभी तक उन्हें नहीं दी जा रही है।
-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें