बिनौली। ग्वाली खेड़ा गांव में पशु बांधने को लेकर कुछ लोगों ने एक दंपती और उसके बच्चों को बुरी तरह से पीटा। पीड़ित विनोद पुत्र ओमपकाश ने बताया कि सोमवार की सुबह उसकी पत्नी सुनीता हर रोज की तरह खाली पड़ी ग्राम पंचायत की भूमि पर पशु बांधने गई। इसी दौरान गांव के ही एक परिवार के लोगों ने उनके पशुओं को खोल कर वहां से भाग दिया। विरोध किया तो उन्होंने मुझे, मेरी पत्नी सुनीता, बेटा शशिकांत व बेटी अंशिका को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर लेकर सभी घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी।