फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष गुर्जर के मेरठ आवास पर पहुंची जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर के मेरठ स्थित मकान पर शुक्रवार को एक जेसीबी पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक उनके घर के बाहर खड़ी रही। चर्चा रही कि अधिकारी भी आने वाले हैं, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। बाद में जेसीबी वहां से चली गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्ड-15 के सदस्य सुभाष गुर्जर पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। पहले नौरोजपुर स्थित उनके कॉलेज का औचक निरीक्षण अधिकारियों ने किया। कॉलेज बंद होने पर मान्यता के संबंध में कार्रवाई की संस्तुति कर दी। इसके बाद गुरुकुल सर्वोदय इंटर कॉलेज पांचली खुर्द कॉलेज मेरठ में बतौर कार्यवाहक प्रधानाचार्य उन पर कई आरोप लगाते हुए शिकायत की गई। शुक्रवार दोपहर में उनके आवास पर एक जेसीबी पहुंच गई। आसपास के लोगों ने पूछा तो चालक ने बताया कि कुछ अधिकारी भी आने वाले हैं। करीब डेढ़ घंटा जेसीबी वहां खड़ी रही। लेकिन कोई अधिकारी नहीं आया। बाद में जेसीबी भी वहां से चली गई। इस संबंध में सुभाष गुर्जर का कहना है कि जेसीबी वहां क्यों खड़ी की गई थी, इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन भाजपाइयों के मंसूबे किसी भी कीमत पर पूरे नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें