फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी पर खुद भ्रम में सरकार : जयंत चौधरी

विज्ञापन
गांगनौली गांव में शहीद जवान प्रवीण कुमार के परिजनों को सांत्वना देने के बाद बच्चे को दुलार करते ज - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
एनआरसी पर खुद भ्रम में सरकार : जयंत चौधरी
विज्ञापन

दोघट/दाहा (बागपत)। रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। किसानों से किए हर वायदे को तोड़ दिया गया। आय दोगुनी कब होगी। सीएए और एनआरसी पर भाजपा सिर्फ माहौल खड़ा कर रही है। मुद्दों से आमजन का ध्यान भटका रही है। दिल्ली में चुनाव से पहले विश्वविद्यालयों में युवाओं की आवाज दबाने के लिए उन्हें पिटवाया जा रहा है।
गांगनौली गांव पहुंचे जयंत चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो लोग जान बचाकर आए हैं, उन्हें नागरिकता देना गलत नहीं है, लेकिन कानून की आड़ में भाजपा सरकार माहौल खड़ा करना चाहती है। दिल्ली और अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पिटवाया जा रहा है। देश को किस राह पर ले जाया जा रहा है। असम और बंगाल में हिंदू - मुस्लिम भावना को हवा देने के लिए भाजपा ने काम किया। एनआरसी को लेकर भय है। बिहार, यूपी, झारखंड के मजदूर जो रिक्शा चलाकर या दिल्ली जैसी जगहों पर आकर जीवन जी रहे हैं, वे कैसे प्रमाण पत्र दिखाएंगे। किसान की आय दोगुनी करने की बात कहने वाली सरकार आखिर क्या चाहती है। जयंती ने कहा कि छपाक एक बेहतर फिल्म है। फिल्म के बहाने भी युवाओं की आवाज सरकार ने दबाने की कोशिश की, लेकिन छपाक को फिर भी देखा गया।
विज्ञापन

जवान के परिजनों को हिम्मत दी
गांगनौली निवासी प्रवीण कुमार का 12 जनवरी को झांसी में हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। बृहस्पतिवार को तेरहवीं कार्यक्रम में जयंत चौधरी ने पहुंचकर परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। जवान प्रवीण कुमार की माता रामबीरी, पिता पदम सिंह, भाई कंवर पाल, पत्नी रचना से मिले और जवान के बेटे आर्यन व शिवांश को दुलारा। जिलाध्यक्ष सुखबीर गठीना, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, अजय तोमर, वीरपाल राठी, कर्नल ब्रह्म पाल, सुरेश राणा, युवा जिलाध्यक्ष प्रवेंद्र तोमर, धीरज उज्ज्वल, सुनील रोहटा, अश्वनी तोमर, राजू तोमर, मोहित मुखिया, संजीव मान, बसंत, यश तोमर मौजूद रहे। उधर मवी कलां गांव में प्रधान देवेंद्र के निधन के बाद उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए जयंत चौधरी पहुंचे। बड़ौत निवासी रालोद कार्यकर्ता मंजीत तोमर के निधन पर उनके परिजनों को भी सांत्वना दी।
विज्ञापन

वहीं, गांगनौली गांव में जवान प्रवीण कुमार की तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे छपरौली विधायक सहेंद्र सिह रमाला ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी, प्रधान मनोज पंवार, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, किरत पाल राठी, रुपेंद्र मुखिया, संजीव राठी, गुरुशरण राठी, सोमपाल राठी, कुलदीप तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें