दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में भाकियू के पूर्व चौगामा अध्यक्ष चौधरी नरसिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम यज्ञ का आयोजन हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर राम कुमार सिंह को चौधरी नरसिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से 5100 रुपये व सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर विशेष सम्मान दिया। कार्यक्रम में वीर अब्दुल हमीद के पुत्र डॉक्टर जावेद को शाल भेंट कर सम्मानित किया। योगेंद्र पाल आर्य, अल्पसंख्यक एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजाकत अली, देवेंद्र, पंडित बिल्लू शर्मा, हरपाल आर्य, नैन सिंह आर्य, हरवीर सिंह आर्य, ब्रह्म सिंह आर्य, जयपाल सिंह आर्य, पंडित प्रवीन शर्मा, चौधरी शेषनाग राणा आदि ने चौधरी नरसिंह के जीवन चरित्र का वर्णन किया। यजमान डॉ ऋषि पाल रहे। इंस्पेक्टर परमवीर राणा ने ट्रस्ट की ओर से गांव की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की घोषणा की। सूबेदार प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया। वही मोहल्ला कवलीयान में वीर अब्दुल हमीद के पुत्र डॉक्टर जावेद को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मो. हाजी मुस्तफा, मो. गनी, मो. अब्दुल अली, डॉक्टर श्रीपाल सिंह, उदयवीर सिंह, तेजपाल, हरिओम, बिल्लू राणा, चौधरी राजेंद्र राणा उपस्थित रहे।