फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत हमारे परिवार के सदस्य, तीन पीढि़यों से हम साथ : नरेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि हमारा परिवार चौधरी जयंत सिंह के परिवार के साथ है और तीन पीढि़यां मिलकर चल रही हैं। चौधरी जयंत हमारे परिवार के सदस्य हैं। मैंने बयान सिर्फ जयंत को समझाने के लिए दिया था, लेकिन इसे राजनीतिक बना दिया गया है।
विज्ञापन

वह दोघट कस्बे में बुधवार को राजेंद्र चौधरी के आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ मिलकर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने संघर्ष किया और फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का हर जगह साथ दिया। अब केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह के साथ खड़े हैं। कहा कि मेरा हलवाई के ततैये वाला बयानप सिर्फ चौधरी जयंत को समझाने के उद्देश्य से दिया गया था। मेरे बयान को विवादित बना दिया गया, जबकि मेरा मकसद सिर्फ संवाद और समझाना था।
हमें यह सब भूलकर किसानों के हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का अमेरिका से हुआ व्यापार समझौता सिर्फ किसानों के लिए नुकसान वाला साबित होगा। यदि अमेरिका की कंपनी देश में आती है तो किसानों के लिए खतरनाक साबित होगा। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ किसी भी तरह का समझौता करने से पहले किसानों की राय जरूर ली जाए। इस समझौत के खिलाफ भाकियू किसानों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत और तेज होने के आसार हैं।
विज्ञापन




जिपं चुनाव में निर्विरोध प्रत्याशी को चुने
नरेश टिकैत ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए और निर्विरोध प्रत्याशी को चुनना चाहिए। इससे चुनाव में झगड़े भी कम होंगे और फिजूल खर्च पर रोक लगेगी। इस चुनाव में भाकियूू हिस्सा नहीं लेगी और जिस प्रत्याशी के साथ कम वोट हैं वह चुनाव न लड़े। दूसरे को समर्थन दें। कहा कि चीनी मिलाें को 14 दिन में किसानों का गन्ना भुगतान करना चाहिए और आंदोलन करने वाले किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस होने चाहिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें