फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने 59 हजार प्रधानों से लोक संकल्प के लिए सुझाव मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 59000 ग्राम प्रधानों को पत्र भेजकर लोक संकल्प 2022 के लिए सुझाव मांगे। जयंत चौधरी ने पत्र में अपने दादा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की विचारधारा का जिक्र करते हुए ग्राम पंचायत को लोकतंत्र की प्राथमिक इकाई बताया है।
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने ट्वीट करके कहा कि महात्मा गांधी का ग्राम स्वराज का सपना साकार करना है तो पंचायती राज व्यवस्था को अधिकार देने होंगे। महात्मा गांधी की जयंती पर उत्तर प्रदेश के 59000 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को पत्र लिखा है और यूपी के विकास के लिए लोक संकल्प 2022 में सुझाव लिए जा रहे है। जयंत चौधरी ने प्रधानों को भेजे पत्र में कहा है कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह का विश्वास था कि देश के विकास का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर जाता है। सभी ग्राम प्रधानों को इसी भावना से गांवों के विकास का रथ चलाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि ग्राम प्रधानों को विकास कार्य कराने के साथ अपने अधिकारों की मांग भी उठानी चाहिए। दो अक्टूबर 1959 में नागौर में पंचायती राज व्यवस्था को विधिवत स्थापित किया गया था। इसलिए ही गांधी जयंती के दिन प्रधानों को पत्र लिखकर यह संदेश दिया है कि राष्ट्रीय लोकदल का घोषणा पत्र भी जनता ही तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें