फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण के आंदोलन की आग में झुलसा बागपत

Sat, 20 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में हरियाणा में उठे जाट आरक्षण के शोलों ने बागपत को भी झुलसा कर रख दिया। बागपत में न सिर्फ जाट आरक्षण की चिंगारी भड़की, बल्कि ग्राम सरूरपुर में हाईवे को भी जाम किया गया। हरियाणा के जाटों ने यूपी का रास्ता रोका तो सबसे अधिक मुसीबत बागपत की आई। यहां सोनीपत और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम हो गया। सुबह से शाम तक वाहन सड़कों पर ही खड़े हरियाणा में आंदोलन की आग के ठंडा होने का इंतजार करते रहे। लोगों को पक्काघाट से यमुना के पानी से होकर हरियाणा जाना पड़ा।
विज्ञापन


हरियाणा में जाट आरक्षण के आंदोलन के भड़कते ही बागपत मुसीबत में आ गया। जाट समाज के लोगों ने सोनीपत जिले के गढ़-मिर्कपुर के समीप सोनीपत-मेरठ हाईवे पर जाम लगा दिया और यूपी से जाने वाले वाहनों को रोक दिया। रास्ता बंद करते ही निवाड़ा पुल से जाम लगना शुरू हुआ। धीरे-धीरे कर पहले तो गौरीपुर मोड़ तक, फिर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की लाइन बागपत तक लग गई।

सुबह से ही ट्रक, बस, कार समेत सैकड़ों वाहन हाईवे पर ही रुक गए। जाम से बागपत के लोगों की मुसीबत आ गई। पूरा हाईवे जाम हो गया तो लोगों को अस्पताल, कलक्ट्रेट, विकास भवन यहां तक कि बड़ौत और बागपत के बीच के गांवों के लोगों के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग जाम में ऐसे फंसे कि निकलने में कई घंटे लग गए। ट्रक और अन्य बड़े वाहन तो पूरे दिन ही हाईवे पर खड़े होकर जाम खुलने का इंतजार करने लगे। मगर, पूरे दिन जाम नहीं खुल सका। हरियाणा में फंसे लोग फोन करके जाम के बारे में दिन भर पूछते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें