फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाभिषेक आज, पुरा में मेला शुरू

Tue, 13 Feb 2018 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
विज्ञापन
हरिद्वार से जल लेकर बागपत पहुंचा कावड़ियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि का मेला आरंभ हो गया। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जिलेभर के शिवालयों में शिवभक्तों की कतार लगी रहीं। आईजी रामकुमार ने मंदिर और मेला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने सतर्कता से ड्यूटी पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोमवार को पुरा गांव में मेले के लिए परशुरामेश्वर मंदिर को सजाया गया था। मंदिर के निकट मुख्य मार्गों और मैदान में दुकानें सजी थीं। सोमवार सुबह से ही यहां पर शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

शिवभक्तों ने यहां भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि के लिए पूजन किया। आईजी रामकुमार ने मंदिर और मेला परिसर का भ्रमण किया। सुरक्षा के इंतजाम देख्रे और अधिकारियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उधर, परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी जयभगवान शास्त्री ने बताया कि 13 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। रात 10:34 बजे शुभ मुहुर्त का पूजन किया जाएगा। यहां काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

उधर, जिलेभर के शिवालयों में सोमवार को जलाभिषेक किया गया। एसपी जयप्रकाश, एएसपी अजय कुमार, सीओ वंदना शर्मा मौजूद रहे।हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िए शिवालयों की ओर बढ़े चले जा रहे हैं। सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के अलावा पुरा महादेव मंदिर पर आने वाले कांवडिय़ों की संख्या बढ़ी। 

इस समय करें महाशिवरात्रि पूजन
महाशिवरात्रि मंगलवार की है या बुधवार की इस पर कई जगह संशय बना हुआ है। लेकिन ज्योतिषाचार्य राजकुमार शास्त्री बताते हैं कि 13 फरवरी को रात 10:34 पर चतुर्दशी का प्रवेश हो जाएगा, जो पूरी रात रहेगा।

इसलिए इस समय भगवान शिव की पूजा अर्चना करना शुभ रहेगा। 14 फरवरी की रात 12 बजे तक यह मुहूर्त रहेगा। 13 फरवरी को महाशिवरात्रि पर विशेष संयोग बन रहा है। मंगलवार का दिन होने के कारण व्रत रखने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। क्योंकि भगवान हनुमान का दिन है। हनुमान भगवान शिव के अवतार है।

24 घंटे खुलेगा अस्पताल

मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी 24 घंटे संचालित रहेगी। नगर पंचायत को यहां पर नियमित सफाई, बिजली आपूर्ति और अन्य सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

ब्रह्मकुमारी ने निकाली शिव की शोभायात्रा
अग्रवाल मंडी टटीरी। महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर ब्रह्मकुमारी राजयोग केंद्र से शिव की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लिए श्रद्धालु विभिन्न मार्गो से गुजरे। उसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया।

अध्यक्षता संचालिका नीरू बहन संचालन रूपाली बहन ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान पुरुषोत्तम संगम युग में परमात्मा का अवतरण हो चुका है। इस कलयुग सृष्टि के महाविनाश की सामग्री तैयार हो चुकी है।

परमपिता परमात्मा द्वारा विश्व नवनिर्माण का कर्तव्य भी संपंन हो रहा है। ध्वजा रोहण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव ने किया। रूपाली, अंजू, माही, कमला, सुनील, मिथलेश, अनिल, ईश्वर, लोकेश, नरेश और पूनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें