फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पक्षियों के लिए जैन समाज बनवा रहा 45 मंजिल टावर

Mon, 30 Sep 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। पक्षियों की पीड़ा को जैन समाज के लोगों ने समझा है। जैन समाज के लोग आठ हजार पक्षियों के लिए 45 मंजिला टावर बनवा रहे हैं, जिसका निर्माण आधा हो चुका है। वह अभी तक 625 बकरे व दो लाख से अधिक मछलियों की जान बचा चुके हैं। मछलियों को बेचने वालों से खरीदकर नदी में छोड़ देते हैं।
विज्ञापन

किसी व्यक्ति को चोट लग जाए या बीमार हो जाए तो वह अपना दुख हर किसी को बता सकता है। मगर जब ऐसा कुछ किसी पशु-पक्षी के साथ होता है तो वह बेजुबान किसी से अपनी पीड़ा साझा नहीं कर सकते हैं। इन पशु-पक्षियों की पीड़ा को समझने वाली अमीनगर सराय कस्बे के जैन समाज के लोगों की बनाई हुई जीव दया संस्था है। संस्था ने चोटिल और बीमार पशु-पक्षियों के इलाज का बीड़ा उठाया है।
सेवा के साथ उपचार किया जाता है। साथ ही खाने, पीने, चिकित्सा, सर्दी व गर्मी से बचाव की सुविधा करते हैं। संस्था से जुड़े मनोज जैन ने बताया कि आठ साल पहले जैन संत राज ऋषि महाराज की प्रेरणा से सराय में संस्था बनाई थी और लगातार संस्था से लोग जुड़ते जा रहे हैं। पशु पक्षियों की जान बचाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
आठ हजार पक्षियों के लिए 45 मंजिला आवास टावर बन रहा
पक्षियों के रहने के लिए सबसे ऊंचा टावर निर्माण कराया जा रहा है। यह टावर 45 मंजिला होगा। जिसमें पक्षियों को रहने के लिए अलग-अलग घर बनाए जा रहे हैं। जिसमें करीब आठ हजार पक्षियों को रहने का ठिकाना मिलेगा। यह टावर सबसे ऊंचा करीब 40 फुट का होने का दावा किया जा रहा है।

पशु-पक्षियों के लिए बाइक एंबुलेंस
सचिन जैन, अभिषेक जैन, दिनेश जैन, ईश्वर अग्रवाल आदि बताते है कि पहली ऐसी अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। पशु-पक्षियों के लिए बाइक एम्बुलेंस सेवा चलाई जा रही है। यदि कोई पशु व पक्षी चोटिल या बीमार दिखता है तो सूचना मिलने पर अस्पताल में लाया जाता है। वहां उपचार करने के बाद उसको छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें