फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम, यात्री परेशान
विज्ञापन

दोघट/दाहा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल गांव के पास पशु पैठ के कारण जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि पैठ में मृत पड़े मिले गोवंशीय पशु को नाली में डाल दिया। इससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल गांव के निकट बुधवार को लगी पशु पैंठ के कारण जाम लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने हस्तक्षेप कर जाम खुलवाया। पुलिस ने सड़क पर खड़े दर्जनों वाहनों के ई चालान भी काटे। वहीं पशु पैंठ में तीन चार छोटे गोवंश भी मृत पड़े मिले। जिन्हें वहीं सड़क किनारे नाली में डाल दिया। क्षेत्रवासियों को आशंका है कि पानी में डाले गए मृत गोवंश से सड़न बनने के बाद बीमारी फैल सकती है। एसओ दोघट रमेश सिंह ने बताया कि पशु पैंठ में जाम खुलवाने को पुलिस गई । जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें