फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल की हाईमास्ट लाइट बंद मिलने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल की हाईमास्ट लाइट बंद मिलने पर डीएम नाराज
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। बुधवार शाम छह बजे डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गापेंद्र यादव ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। यहां लगी हाईमास्ट लाइट के बंद मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे जलाने के निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने जेल में पहुंचते ही सबसे पहले बंदियों के खानपान की व्यवस्था देखी। इसके बाद सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तो यह संतोषजनक मिली। इसके बाद उनकी नजर बंद पड़ी हाईमास्ट लाइट पर पड़ी तो उन्होंने इसके बंद होने का कारण पूछा। अधिकारियों के कुछ कहने से पहले ही उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे सुचारु रूप से जलाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। दो कैमरे बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और इन्हें तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।
साथ ही डीएम ने जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह को जेल में चेकिंग अभियान समय समय पर कराने और बंदियों को गुणवत्ता युक्त खाना देने के निर्देश दिए। साथ ही जेल में मोबाइल एवं नशीली वस्तुओं पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। जेल से मोबाइल मिलने के मामले में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ दिलीप सिंह, जेलर आकाश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में विगत पच्चीस जनवरी की शाम ड्यूटी के दौरान बंदी रक्षकों ने जेल की बैरकों के बाहर से चार मोबाइल बरामद किए । तभी से जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने जेल की बैरकों में सघन तलाशी अभियान चलवाया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें