फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहते है हमको प्यार से इंडिया वाले...

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज और जेवी जैन कॉलेज के एनएसएस शिविरों का बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे प्रथम इकाई के सात दिवसीय शिविर के समापन अवसर पर स्वयंसेविकाओं देशभक्ति गीतों कहते है हमको प्यार से इंडिया वाले, देश रंगीला, मेरा देश रंगीला, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी पर सांस्कृतिक प्रस्तुति और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर नाटिका का मंचन किया। शिविर को सफल बनाने में विधि, समीक्षा, फराना, फरीदा, तनु, रीनू राठी, सलमा, शीबा खान, काजल, आंचल, अंजलि का योगदान रहा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता जैन मौजूद रही। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल रहे इसी कॉलेज की द्वितीय इकाई के शिविर का कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवित्रा खत्री की देखरेख समापन हो गया।स्वयं सेविकाओं ने बाल-विवाह के अलावा कन्या भ्रूण हत्या, जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पंजाबी गीत, राजस्थानी डांस, डांडिया, शिव-पार्वती का रूप धारण कर नृत्य प्रस्तुत कर व देशभक्ति गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डा संगीता जैन ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। उधर, जेवी कॉलेज की तृतीय इकाई के चल रहे शिविर का कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रशांत यादव की देखरेख में समापन हो गया। प्राचार्या डॉ. अलका रानी, डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. रघुराज सिंह, अरुण, राजेश, फिरोज, मनीष शामिल रहे।
इसके अलावा प्रथम इकाई के शिविर के तीसरे दिन का कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुराज सिंह की देखरेख में शुभारंभ किया गया। स्वयंसेवकों को योगाचार्य नितिन यादव ने योगाभ्यास कराया। डॉ. अनिरुद्ध शर्मा, डॉ. मुकेश, डॉ. धर्मेंद्र, राजेश, कमल, उमा शंकर, सुनील, आशीष, विक्रांत, श्यामलाल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें