फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का टायर फटने से हाईवे पर बिखरी लोहे की चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक में भारी लोहे की चादर सड़क पर बिखर गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद चादरों को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन

हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी छोटेलाल मंगलवार करीब नौ बजे ईस्टर्न पेरिफेरल मार्ग से गाजियाबाद से ट्रक में लोहे की चादर भरकर हरियाणा जा रहा था। रटौल अंडरपास के समीप टायर फटने ट्रक बेकाबू हो गया। ट्रक में रखी लोहे की चादर सड़क पर बिखर गईं। सड़क पर लोहे की चादरें बिखरने से जाम की स्थिति बन गई। सूचना पाकर रटौल चौकी प्रभारी विकास चौहान पुलिस बल के साथ पेरिफेरल पर पहुंचे और मजदूरों चादरों को रोड से हटवाया। संवाद
छात्रों ने रतनपुरी में निकाली रैली
अमीनगर सराय। सर्वशिक्षा अभियान अंतर्गत रतनपुरी गांव में प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जनजागरूकता रैली निकली। छात्रों ने रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया। रैली में छात्र-छात्रा अपने हाथों में स्लोगन व पोस्टर लेकर चल रहे थे। रैली में शिक्षक प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, जयपाल सिंह, मयंकव नरवेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

बैठक दस को
दोघट। हिम्मतपुर सूजती गांव में सूबेदार रामपाल सिंह के आवास पर दस अप्रैल को पूर्व सैनिकों की बैठक होगी। यह जानकारी पूर्व सैनिक संगठन के बिनौली ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में नहरों में पानी छुड़वाए जाने, चौगामा क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराए जाने के अतिरिक्त अन्य समस्याओं पर विर्मश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें