फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से गांव निवाड़ा में इरफान और अग्रवाल मंडी टटीरी में बंगाल के राजू की मौत

Tue, 18 Oct 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में जिला अस्पताल में इलाज के लिए लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। जानलेवा बुखार का कहर जारी है। निवाड़ा में इरफान और अग्रवाल मंडी टटीरी में बंगाल के रहने वाले राजू की बुखार के चलते मौत हो गई।  पुलिस ने बंगाल के युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उसके परिजनों के विषय में अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

जनपद में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को निवाड़ा निवासी इरफान (25) पुत्र लतीफ बुखार से पीड़ित था।

इसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को बुखार के चलते मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का बुरा हाल  है। ग्राम प्रधान सरवर राणा ने कहा डॉक्टरों की लापरवाही से इरफान की मौत हुई है। चिकित्सकों ने उसे रेफर नहीं किया था, जिस कारण उसकी मौत हो गई। 

इसके अलावा ट्यौढ़ी में किसी किसान के यहां मजदूरी करने वाला बंगाल का युवक राजू करीब पांच दिन पहले अग्रवाल मंडी टटीरी में एक दुकान पर नौकरी करने लगा।  बुखार के चलते उसकी मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती जाएगी, वैसे ही बुखार कम हो जाएगा। बदलता मौसम भी लोगों को परेशान करेगा। इस मौसम में सतर्क रहने की आवश्यकता है। मच्छरों से भी सावधानी बरतने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें