फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार की मंशा है हर घर में खिलाड़ी हो  : रामसकल गुर्जर

Mon, 17 Oct 2016 03:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के बहुउद्देशीय स्टेडियम में बोलते खेल मंत्री रामसकल गुर्जर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उप्र रामसकल गुर्जर ने कहा प्रदेश सरकार की मंशा है हर घर में खिलाड़ी हो। 
विज्ञापन

रविवार को बड़ौत के बहुद्देशीय स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद मेें भी भाग लेना चाहिए, क्योंकि आज युवा खेल मेें भी अपना कैरियर बना सकता है।

सरकार की मंशा है कि हर घर में खिलाड़ी हो, इसलिए प्रदेश की सपा सरकार प्रत्येक खिलाड़ी पर पानी की तरह पैसा बहा रही है। उन्होंने कहा खिलाड़ी को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले, इसके लिए सरकार प्रयासरत है।  उन्होंने कहा  गरीब के घर में ही अधिकांश खिलाड़ी पैदा होते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने खेकड़ा में बने स्टेडियम को युवा कल्याण विभाग को देने की भी घोषणा की है। इसके बाद उन्होंने स्टेडियम में बने कुश्ती हॉल और शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन त्यागी और युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया खेकड़ा के स्टेडियम के निर्माण मेें करीबन 4.87 करोड़ रुपये की लागत आई है। 

इस मौके पर कुश्ती के इंटरनेशनल कोच धर्मेंद्र पहलवान छपरौली के नेतृत्व मेें खिलाड़ियों ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रामसकल गुर्जर का स्वागत किया। इस दौरान बिल्लू प्रधान, अधिशासी अभियंता मेरठ एसके सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मेरठ अजय सेठी, नेशनल खिलाड़ी जुल्फकार, रवि जाटव, अशरद पहलवान, सागर, विक्रांत, विजय, संजीव कुमार सिंह आदि रहे। संचालन इंटरनेशनल कुश्ती कोच धर्मेंद्र ने किया। 
विज्ञापन


इससे पूर्व उन्होंने जौहड़ी गांव में स्थित डॉ. बीपी सिंहल शूटिंग रेंज का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. राजपाल सिंह और कोच नीतू श्योराण ने शूटरों की जानकारी दी। इस मौके पर संस्थापक दादी चंद्रो और प्रकाशो तोमर, सोहन प्रधान, रविदत्त शर्मा, वाजिद अली, सचिन पंडित, फरमान खान आदि  रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें