फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी से वार्ता बेनतीजा, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम पर अड़े खाप चौधरी

विज्ञापन
बड़ौत में चौरासी चौधरी के आवास पर हाईवे बंद के ऐलान के बाद देशखाप चौधरी व मौजूद किसानों से बातचीत ? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
- देशखाप चौधरी के बड़ौत स्थित आवास पर एक घंटा हुई बातचीत
विज्ञापन

- प्रशासन ने धरनास्थल बदलने का विकल्प भी रखा, खाप चौधरी नहीं मानें
- जाम से निपटने की तैयारी में जुटा पुलिस-प्रशासन, हालात देखकर फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कृषि कानून के विरोध में बड़ौत में औद्योगिक पुलिस चौकी पर दिल्ली-सहारनपुर जाम के एलान के बाद लखनऊ तक हलचल मची हुई है। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अभिषेक सिंह बड़ौत में देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह से बातचीत करने पहुंचे। करीब एक घंटे तक एकांत में वार्ता बेनतीजा साबित हुई। प्रशासन ने धरनास्थल बदलने का विकल्प रखा, लेकिन खाप के चौधरी नहीं मानें। पुलिस-प्रशासन देर रात तक किसानों को मनाने में जुटा रहा।
जिले के सर्वखाप चौधरियों से मंथन के बाद देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कृषि कानून के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम करने का एलान किया था। सिंघु बॉर्डर और यूपी गेट के बाद जिले में अनिश्चितकालीन धरने के एलान से लखनऊ तक हलचल मच गई। शुक्रवार को डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्र, एसडीएम दुर्गेश मिश्र और सीओ आलोक कुमार देशखाप चौधरी के बड़ौत स्थित आवास पर पहुंचे। पहले कुछ किसानों की मौजूदगी में अधिकारियों ने उनसे बातचीत की। फिर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने उनसे एकांत में बातचीत की। प्रशासन की कहना था कि हाईवे जाम होने से आमजन को परेशानी होगी। धरना किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर लें। देशखाप चौधरी को सांकेतिक रूप से जाम का विकल्प भी बातचीत में रखा गया। मगर, तकरीबन एक घंटे की चली वार्ता के बाद नतीजा नहीं निकला। इसके बाद अधिकारी लौट गए। अशोक कुमार, राजेंद्र चौधरी, सत्यपाल सिंह, सुभाष चौहान, विश्वास चौधरी, इरफान मलिक, अशोक भूत, नरेश ठेकेदार, संजू चौधरी, गौरव तोमर, राहुल, हरवीर सिंह और विनोद तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन

किसने क्या कहा
कानून वापस लें, हाईवे करेंगे जाम : सुरेंद्र सिंह
देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हाईवे शनिवार को जाम किया जाएगा। डीएम और एसपी से बातचीत हुई है। प्रशासन अपना काम कर रहा है, हम अपना काम कर रहे हैं। जो भी निर्णय होगा, वह जाम के दौरान हाईवे पर ही लिया जाएगा।
विज्ञापन

आमजन को नहीं होने देंगे परेशानी : एसपी
एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि बातचीत सकारात्मक रही है, पुलिस-प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। आमजन को परेशान नहीं होने देंगे, जाम की स्थिति में पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। नियमों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें