फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इंटर अर्थशास्त्र की 71 कापियां गायब

Wed, 16 Mar 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
काॅपी गुम होने के बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्या से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज के कर्मचारी ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट समाज शास्त्र परीक्षा  की 71 कापियों को गायब कर दिया। यहीं नहीं परीक्षा कॉपियों की लूट होने का ड्रामा रच डाला। बोर्ड परीक्षा की कापियों के लूट की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकार ली। पुलिस ने पूछताछ के लिए कॉलेज के तीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। डीआईओएस ने बोर्ड डायरेक्टर को मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन

नगर के छोटा बाजार स्थित कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार की सुबह प्रथम पाली में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट समाज शास्त्र की परीक्षा थी। सुबह करीब ग्यारह बजकर बीस मिनट पर विद्यालय का कर्मचारी विद्यासागर शर्मा पुत्र जुगलकिशोर शर्मा परीक्षा कापियों को सील बंद करने के बाद थैले में साइकिल पर पीछे रखकर पाठशाला बस स्टैंड के लिये रवाना हुआ। यहां से वह बस में बागपत संकलन केंद्र में परीक्षा कापी जमा कराने जाता।
    मगर, कुछ देर बाद ही कर्मचारी विद्यासागर वापस कॉलेज पहुंचा और केंद्र व्यवस्थापक माधुरी यादव को बताया कि पाठशाला मार्ग पर एक बाइक सवार युवक पीछे से आया और उसने साइकिल में टक्कर मार उसको गिरा दिया। इसके बाद परीक्षा कापी का थैला लूटकर फरार हो गया। बोर्ड परीक्षा की कापियों की लूट की सूचना से कॉलेज में हड़कंप मच गया। केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा कापी का थैला लूटकर ले जाने की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी।
विज्ञापन

    इससे शिक्षा विभाग के साथ ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में भी खलबली मच गई। थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कर्मचारी से घटनाक्रम के बारे में जानकारी की। घटनास्थल पर जाकर आरोपी बाइक सवार की काफी तलाश कराई, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी ने बताया कि विद्यासागर से दोबारा सख्ती से पूछताछ की तो वह तुरंत ही बदल गया। अब वह लूट के बजाय परीक्षा कापी थैले समेत मार्ग पर कहीं गिरने की बात कबूल रहा है। इसके बाद उसने कापी लूटकर ले जाने का आरोप लगाया। केंद्र व्यवस्थापक माधुरी यादव ने पहले कापी लूटकर ले जाने एवं बाद में कर्मचारी से की गई पूछताछ के बाद परीक्षा कापी गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करायी। 
बोर्ड निदेशक को दी सूचना बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक आशुतोष भारद्वाज मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में बोर्ड डायरेक्टर को सूचना दे दी है। बोर्ड ही इस मामले में निर्णय लेगा। या तो परीक्षा फिर से होगी अथवा प्रथम प्रश्नपत्र के आधार पर भी अंक दिए जा सकते हैं। साथ ही कॉलेज को ब्लैक लिस्टेड भी किया जा सकता है। डायरेक्टर के निर्देश का इंतजार है।

सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल बागपत। विद्यालय का कर्मचारी विद्यासागर बार बार वह घटना स्थल अलग अलग बताता रहा। आखिर में वह पाठशाला बस स्टैंड पर पहुंच गया। थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने पाठशाला मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवा कर बारीकी से देखी। जिसमें काफी पहले से ही वापस लौटता नजर आया। यहीं से कर्मचारी संदेह के घेरे में आ गया। लूट की घटना के उसने करीब आधा दर्जन स्थल बताए। पुलिस अब गहनता से पूछताछ की तो अब कर्मचारी कापियां खोने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें