फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने धर्मगुरूओ को बिना अनुमति के लाउडस्पीकर न लगाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं को बिना अनुमति के धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर न लगाने तथा पर्व व त्योहारों पर नई परंपरा शुरू न करने के निर्देश दिए। उन्होंने धर्मगुरुओं व लोगों से आपसी सौहार्द, शांति व कानून व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
डीएम राजकमल यादव ने धर्मस्थलों पर बिना अनुमति लगे लाउडस्पीकर को हटाने एवं अनुमति के आधार पर ध्वनि निर्धारित तीव्रता में करने व आवाज परिसर में रखने की अपील की । सोशल मीडिया पर भ्रामक व असत्य सूचनाओं एवं किसी व्यक्ति या धर्म के विरुद्ध किसी प्रकार का पोस्ट न डालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों की थानों पर सूचना देने और आपस में मिलजुलकर रहने के साथ कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्र, सभी एसडीएम, धर्मगुरु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें