फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य योजनाओं की पुस्तिकाएं जमा कराने के निर्देश

Tue, 07 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
खेकड़ा में डीएम की बैठक मंे मौजूद ग्राम प्रधान और सरकारी कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेकडा। डीएम ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानो एवं ग्राम पंचायत कर्मचारियो की   बैठक ले रमजान   माह मे बिजली पानी, साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही पंचायत कर्मचारियो को दो दिन के अंदर अपनी कार्य योजनाओ की पुस्तिकाए जमा कराने के निर्देश दे लापरवाही बरतने पर कार्रवाई        की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


सोमवार को डीएम हृदय शंकर तिवारी ने ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधानो एवं गाम पंचायत कर्मचारियो की संयुक्त बैठक ली। बैठक मे उन्होने कहा कि रमजान माह के चलते शान्ति व्यवस्था काचयम रखने पर सभी ग्राम प्रधान एवं कर्मचारी ध्यान दे। कर्मचारी गांव मे ही रहकर स्थिति पर पूरी तरह ध्यान देने के साथ ही लोगो की समस्याआ का निस्तारण करे। शान्ति व्यवस्था के साथ ही असामाजिक तत्वो का ध्यान रखे। माहौल किसी भी कीमत पर न बिगडने दे।

 बिजली पानी पर ध्यान दे। सभी पंचायत कर्मी अपनी कार्य योजनाओ की पुस्तिकाओ को पूर्ण करके दो दिन के अंदर खंड विकास कार्यालय पर जमा करा दे। ताकि समय रहते विकास कार्य कराये जा सके। यदि किसी ने भी लापरवाही बरती तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नही जायेगा। विभागीय स्तर पर कठोर कानूनी कार्यवाही होगी। इस दौरान एसडीएम दीपाली कौशिक, एसडीएम बागपत राकेश कुमार सिंह एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें