दाहा। दाहा गांव में बस स्टैंड पर रोडवेज बसें न रुकने पर छात्र-छात्राओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को दाहा गांव में बस स्टैंड पर छात्र-छात्राएं एकत्र हुए और उन्होंने रोडवेज बसें न रुकने पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा बस स्टैंड पर कई-कई घंटे तक खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन रोडवेज बसें नहीं रुकती है। इस कारण वे समय पर कॉलेज और कोचिंग सेंटर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। यदि बसों को यहां पर नहीं रोका तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया इस मामले में शिकायत मिली है और बस न रोकने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
प्रदर्शन करने वालों में प्रीति, निधि, ममता, सुधा, ज्योति, राधिका, स्नेहा, जुबेदा, सचिन, मोहित, गौरव, उपेंद्र आदि शामिल रहे।