फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवी कॉलेज के प्रथम और चतुर्थ इकाई के एनएसएस शिविर आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जेवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम और चतुर्थ इकाई के शिविर में स्वयं सेवक और सेविकाओं ने रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता और बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुराज के निर्देशन में शुरू हुआ। स्वयं सेवकों ने रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। डॉ. अरुण सोलंकी ने स्वयं सेवकों को राष्ट्र और समाज की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया। डॉ. जीपी सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. अनुपम तिवारी, शिवम दीक्षित, रवि, दीनूराम, अजय शर्मा, आशीष, रोहित का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रानी के निर्देशन में चतुर्थ इकाई के शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेविकाओं ने रैली निकालकर लोगों को बेटियों की शिक्षा और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। योगाचार्य पीतम सिंह वर्मा ने स्वयं सेविकाओं को प्राणायाम एवं योग का महत्व बताया। डॉक्टर वीना कठपालिया ने कहा कि पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम होना जरूरी है। इस दौरान स्वयं-सेविकाओं ने शिविर स्थल पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर में मुस्कान, विधि, विशाखा, शिवानी, वसुंधरा, शिवा शर्मा, डिंपल, सलोनी, बुशरा, शालू शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें