फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: विवाद निपटाने गए दरोगा ने महिला से बोले अपशब्द, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 12 Oct 2019 06:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
वीडियो बनाते हुए दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में थाने में तैनात एक दरोगा ने महिला के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इब्राहिमपुर माजरा गांव में जमीन के विवाद में झगड़े की सूचना पर दरोगा पहुंचे थे। यहां दरोगा ने महिला को अपशब्द बोले। वहीं महिला ने दरोगा का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में एएसपी ने सीओ बड़ौत को जांच सौंपी है।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: बागपत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बिलाल समेत दो बदमाश दबोचे

रमाला क्षेत्र के इब्राहिमपुर माजरा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने न्यायालय से स्टे ले लिया है। दोनों पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर गए रमाला थाने के दरोगा नत्थू सिंह पर एक पक्षीय सुनवाई करने का आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष ने विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दरोगा ने दूसरे पक्ष की महिलाओं को अपशब्द कह डाले। इस दौरान महिला ने दरोगा का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। महिला ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी की। लेकिन दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: यूपी: देवबंद में चार दिन के भीतर दूसरे भाजपा नेता की हत्या, कहीं यह तो नहीं मर्डर की वजह 

वीडियो वायरल होने पर पुलिस अफसरों ने मामले में संज्ञान लिया है। एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो में दरोगा ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह को जांच सौंपी गई है। वीडियो की आवाज की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें