बड़ौत। रमाला थाने के एक दरोगा ने जिवाना टोल पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। उधर टोल कर्मियों ने इस मामले मेें दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जिवाना टोल पर शुक्रवार की सुबह रमाला थाने पर तैनात एक दरोगा पहुंचे है और टोल पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गगई। दारोगा द्वारा की जा रही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में सीओ आलोक कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान मेें आया है, प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।